कठुआ। थाना कठुआ की पुलिस ने लोगेट मोड़ क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 12 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान सकता चक निवासी अक्षय कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कठुआ प्रभारी अजय चिब ने बताया कि पुलिस टीम लोगेट मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता एक युवक दिखाई दिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि थाना कठुआ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।