बिलावर। गांव देवल का रहने वाला 17 वर्षीय छात्र बीते बुधवार को लापता हो गया है। वह पल्लन स्कूल में दसवीं का छात्र है।
वह घर से ट्यूशन पढ़ने निकला लेकिन वापस नहीं आया। उसके पिता ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी का जालंधर में ऑपरेशन हुआ है। वह वहीं है। घर में एक छोटी बहन थी। उसने बहन को कहा कि वह ट्यूशन जा रहा है लेकिन जब देर शाम तक वापस नहीं आया तो घर वालों ने तलाश जारी कर दी। सभी रिश्तेदारों के घर पता किया वह किसी के घर नहीं पहुंचा था। दोस्तों से भी पता किया लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला। लोगों ने बताया कि कल उसे दो दोस्तों के साथ देखा गया। जब पुलिस ने उक्त दोस्तों से इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह दोपहर तक हमारे साथ था लेकिन उसके बाद वे अपने घरों को चले गए। अब लड़के की माता भी घर पहुंच गई हैं। वह अपने बेटे से गुहार लगा रही हैं कि कहीं भी हो घर वापस आ जाए। घर वाले बहुत परेशान हैं।