नगरी। कठुआ पुलिस की ओर से नशा तस्करी के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को तेज करते हुए नगरी पुलिस ने वीरवार को चक दराब खान क्षेत्र से सात ग्राम चिट्टे सहित तस्कर को गिरफ्तार किया।
नगरी पुलिस ने गूंद निवासी सोहन लाल पुत्र वेद राज को बिना नंबर स्कूटी के साथ चक दराब खान चौक से गिरफ्तार किया। इसमें सात ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया। नगरी पुलिस ने सूचना के आधार चौकी प्रभारी रणबीर सिंह की अगुवाई में नाका लगाकर तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं नगरी पुलिस ने लोगों से नशा तस्करी व नशाखोरी को खत्म करने के लिए पुलिस की सहायता करने की अपील की है।