फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दुकान में मोबाइल और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। मढ़ीन पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ किया है। नकाबपोश चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। इसके आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुकान मालिक संजय कुमार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था, जिससे उन्हें चोरी का आभास हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान मालिक ने दुकान के भीतर हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि करीब 3 लाख के नौ महंगे मोबाइल चोरी हुए हैं और गल्ले में रखे 35 हजार गायब हैं। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसमें यह सामने आया है कि एक बाइक पर सवार चार लोग दुकान के बाहर रुके और दो को उतार कर बाइक लेकर चले गए। नकाबपोश दो चोर दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आम दुकानदारों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल बन गया है। लोगों ने चोरों को जल्द बेनकाब करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें