फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो वाहनों की टक्कर में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। परनाला चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दो वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसा दोपहर को उस समय पेश आया जब विपरीत दिशा से आ रही एक अल्टो कार की दूसरी ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान स्विफ्ट में सवार चार लोगों में से एक को गंभीर चोटें आईं हैं। मौजूद लोगों को हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान 18 वर्षीय तालिब हुसैन बिलावर के रामपुर, रसूल गांव के के रूप में की गई है। बिलावर पुलिस थाने में इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें