फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला, जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। हटली मोड़ से सटे वार्ड 21 में खाना बनाते समय 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। शनिवार देर शाम को हुए इस हादसे के बाद परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। महिला की पहचान कौशल्या देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 21 के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में महिला के भाई राजेश कुमार ने बताया कि बीती शाम को उसकी बहन अपने घर में खाना बना रही थी। इस दौरान गैस की आग उसके कपड़ों तक पहुंच गई। जब तक वे लोग बचाव में कुछ कर पाते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे जीएमसी कठुआ लाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें