हीरानगर। पशु तस्कर तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हीरानगर पुलिस ने किन्नू की आड़ में एक ट्रक में ले जाए जा रहे 12 मवेशियों को मुक्त कराया, जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अरुण कौल ने अपनी टीम के साथ हाईवे पर नाका लगाकर वाहनों की जान शुरू की। इस दौरान एक ट्रक नंबर जेके01 ए इन 6004 को जांच के लिए रोका। नाका देखकर ट्रक चालक नाके से पहले ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी के दौरान इसमें से 12 मवेशी बरामद किए गए, जो किन्नू के क्रेट में छिपाए गए थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद