कठुआ। कठुआ रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर एक 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी पहचान कुलविंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी संगरूर पंजाब के रूप में हुई है।
बुधवार सुबह युवक का शव मिलने के बाद जीआरपी थाना कठुआ की टीम ने उसे जीएमसी कठुआ के शव गृह में रखवा दिया है और अगली कार्रवाई के लिए मृतक के परिजनों के आने की प्रतीक्षा की जा रही है। जीआरपी थाना कठुआ के प्रभारी अजय अंगोत्रा ने बताया कि मृतक पुलिस को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक के पास मृत मिला था। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार संबंधित थाने को इसकी जानकारी दी गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों से पुलिस का संपर्क हो गया है। मौत के कारणों का पता नहीं चला है।