कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में जहां दोनों को वाहनों को नुकसान हुआ है लेकिन गनीमत रही है कि कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
शुक्रवार दोपहर के बाद हुई इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। उन्होंने बस में सवार लोगों को बाहर निकलने में मदद की, जबकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंच गई। सभी लोगों के सुरक्षित रहने के कारण बढ़ा हादसा टल गया है।