फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पाबंदी के बावजूद हो रहा अवैध खनन, दो डंपर किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। बरसात के मौसम में नदी नालों में खनन पर पाबंदी के बावजूद उज्ज दरिया और तरनाह नाले में रात में अवैध खनन का काम धड़ल्ले से जारी है। सोमवार मध्य रात्रि पुलिस ने तरनाह नाले से अवैध ढंग से रेत लेकर जा रहे दो डंपर जब्त कर लिए।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच के दिशा-निर्देश पर बॉर्डर पुलिस चौकी चकड़ा की टीम ने गश्त के दौरान इस इलाके से गुजर रहे दो डंपर नंबर जेके21डी 1898, जेके08एन 9039 को रोका और इसके लिए अनुमति दिखाने को कहा। इसमें पुलिस ने पाया कि दोनों वाहन बिना किसी वैध अनुमति के रेत ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों डंपर जब्त कर लिए और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग के अधिकारी को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें