फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: निजी निर्माण के दौरान महिला मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के मानके तालाब क्षेत्र में निजी निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे के दौरान एक 34 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद हुई घटना में मृतका की पहचान 34 राधा केवट पत्नी राजू केवट निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जबकि 30 वर्षीय सरिता केवट पत्नी सतीश केवट निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ और 30 वर्षीय गंगा पटेल पत्नी रोहित पटेल निवासी जहांगीर चांपा छत्तीसगढ़ का उपचार जीएमसी कटवा में जारी है।
जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन घायल मजदूरों के परिजनों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान हुई घटना वहां काम करवा रहे जमीन के मालिक की ओर से नींव को ज्यादा गहरी खुदवाने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि जब नींव खुदवाने का काम किया जा रहा था, तभी वहां काम करने वाले मजदूरों ने साथ लगने वाली दीवार की गिरने की आशंका जताते हुए ज्यादा गहरी नींव न खुदवाने सलाह दी थी लेकिन उन्हें और गहरी नींव को खोदने के लिए मजबूर किया गया। इसके चलते शाम के समय साथ लगती दीवार भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। इससे उनके साथ काम कर रही तीन महिला मजदूर दीवार के मलबे में दब गए। इसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें