कठुआ। कठुआ जराई मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में दोनों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुबह के वक्त हुई इस घटना के बाद दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र सतपाल और 27 वर्षीय पिंटू कुमार पुत्र काकाराम दोनों निवासी नाडोली के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद