कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल मोड़ के पास मोटरसाइकिल और ऑटो के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गए हैं।
मंगलवार सुबह हुई घटना के बाद दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान 30 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र अंचल कुमार और 25 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार दोनों की पहचान वार्ड नंबर 9 हीरानगर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय पेश आया, जब टाइलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों ने ट्रक के चालक और सहचालक को निकाला। इस घटना में ट्रक को तो नुकसान हुआ है लेकिन उसका चालक और सहचालक दोनों बाल-बाल बच गए हैं।