फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बस का टायर फटने से महिला यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास पंजाब रोडवेज की एक बस का टायर फटने के बाद उसमें सवार एक 30 वर्षीय महिला बुरी तरह से घायल हो गई। शनिवार दोपहर हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए पंजाब के निजी अस्पताल में ले गए है। महिला की पहचान एकता देवी पत्नी विक्रमजीत सिंह निवासी उच्ची पुली पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल महिला ने बताया कि वह जम्मू से बस में सवार होकर पठानकोट जा रही थीं कि तभी तेज आवाज के साथ बस का टायर फट गया। टायर के फटने का धमाका इतना तेज था कि उसके सीट के नीचे लगी लोहे की शीट के परखच्चे उड़ गए। इससे उसका पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें