कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरोट मोड़ के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में एक 13 वर्षीय बालक के साथ दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान 13 वर्षीय कृष पुत्र बिट्टू राम, 24 वर्षीय घनश्याम पुत्र सुभाष दोनों निवासी हटली और 65 वर्षीय जोगिंदर पुत्र कपूर सिंह निवासी शिवपुरी कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद