बसोहली। बसोहली से नगरोटा की ओर जाने वाली सड़क पर जैट इलाके के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने में एक शव को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक व्यक्ति की पहचान भूपेंद्र सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी जैट घघरोड के रूप में हुई है। जिस स्थान से मृतक भूंपेंद्र सिंह का शव मिला, वहां उसकी मोटरसाइकिल भी मौजूद थी, जो सड़क के साथ लगते खेतों में पड़ी थी। स्थानीय लोगों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि रात के समय वाहन का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क से नीचे खेतों में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।