फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बंद पड़े घर से दस लाख के जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस के सुरक्षा इंतजामों के बावजूद शहर में चोरी की घटनाओं को विराम नहीं लग पा रहा है। रविवार को हाईवे से सटे कालीबड़ी में चोरों ने फिर बंद पड़े सीपीआई-एम नेता के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना के संबंध में पीड़ित सीपीआई-एम नेता हरि सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को पारिवारिक उत्सव के चलते वह पूरे परिवार के साथ अपने गांव राजबाग थाना क्षेत्र के डोरसी में गए और तब से वहीं थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है। आनन-फानन में वे गांव वापस आए तो घर में आते ही पता चला कि जो ताले वे बंद करके गए थे, वे टूटे पड़े हैं, जबकि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद घर के अंदर जाकर देखा कि करीब 10 तोला सोने और 30 तोला चांदी के जेवरात नदारद हैं। चोरी की इस घटना में उन्हें करीब 10 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से शहर में बंद पड़े घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह को काबू करने और उनके चोरी हुए सामान की बरामदगी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें