फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो सड़क हादसों में चार घायल, दो जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी कठुआ में प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि दो का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है।
विज्ञापन


पहली घटना कठुआ-जखबड़ मार्ग पर चन्नग्रां के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद उसे जीएमसी कठुआ में लाया गया, जहां उसकी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घायल की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र बिशन दास निवासी मुट्ठी रकवाल के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बग्याल मोड़ के पास हुई। इसमें एक मोटरसाइकिल की राहगीर के साथ टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप राहगीर और मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ में लाया गया। यहां 48 वर्षीय राहगीर सुरजीत कुमार पुत्र मदनलाल निवासी राजबाग को उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मध्य रात्रि जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र राम विनोद सिंह और 18 वर्षीय आकाश कुमार पुत्र विनोद सिंह दोनों निवासी वार्ड नंबर 2 कठुआ का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें