कठुआ। शहर की आंबेडकर चौक के पास एक ओवरलोड टिप्पर का अचानक टायर फटने से वहां हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर को हुई इस घटना में हाल की कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन टिप्पर की टायर के फटने से हुई तेज आवाज से वहां से गुजर रही एक कार के शीशे चकनाचूर हो गए।
दोपहर करीब 1बजे घटना उसे समय पेश आई जब रावी दरिया की ओर से निर्माण सामग्री से लोड होकर आ रहे टिप्पर नंबर जीके21-के 6799 का टायर अंबेडकर चौक पहुंचने पर अचानक फट पड़ा इस घटना में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन टायर फटने से हुई तेज धमाके से वहां से गुजर रही कर नंबर जीके08-एफ 8208 का शीशा टूट गया। भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह से अचानक हुई इस घटना के बाद वह काफी देर तक सनसनी फैली रही और कुछ देर तक वहां ट्रैपिक रुक सा गया। लेकिन बाद में दोनों ही वाहनों को आगे पीछे कर यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई।
घटना स्थल पर मौजूद सुशील कुमार ने बताया की टिप्पर में पीछे की ओर लगे दो-दो टायरों की जोड़ी वाले हिस्से में भीतरी टायर फटा था। अगर बाहरी टायर फटता तो शायद कोई घायल भी हो सकता था।