फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन छात्राओं सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक घायल की नाजुक हालत काे देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। अन्य सभी का जीएमसी कठुआ में उपचार किया जा रहा है। पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया, लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घायल की पहचान नसीब चंद पुत्र खेला राम निवासी ढल्ली कठुआ के रूप में हुई है। दूसरा हादसा सांझी मोड़ क्षेत्र के चक देसां चौधरियां के पास हुआ, जहां ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो में सवार तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें लोगों की मदद से उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान 17 वर्षी मोनिका देवी, 18 वर्षीय पूजा देवी और 13 वर्षीय देविका सभी निवासी सांझी मोड़ के रूप में हुई है। वही एक अन्य हादसा लखनपुर में गोल्डन गेट के पास पेश आया है, जहां स्कूटी के स्लिप हो जाने से उसे पर सवार 32 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान मनीष पुत्र करनैल सिंह निवासी नगरी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज का अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें