लखनपुर। जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में पुलिस ने शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में प्रतिबंधित पॉलीथीन की तस्करी का प्रयास विफल किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लखनपुर पुलिस ने रात को जांच नाके के दौरान पंजाब से जम्मू जा रहे ट्रक नंबर पीबी02ईडी 2177 को जांच के लिए रोका, जिसमें दालों की आड़ में प्रतिबंधित पॉलिथीन जम्मू ले जाया जा रहा था। वहीं पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। विभाग की तरफ से कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की गई। जब्त पॉलिथीन की मात्रा 27.30 क्विंटल पाई गई। बताया जा रहा है कि पॉलिथीन को अमृतसर से जम्मू ले जाया जाना था लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ कर इसे जब्त कर लिया। संवाद