फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने व नकदी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के बाद ग्रामीण इलाकों में भी चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया। लगातार हो रही इन चोरिया के कारण जहां आम आदमी में अपने सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ रही है। वहीं, इस तरह की घटनाएं पुलिस के सुरक्षा तंत्र को पर भी सवालिया निशान लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बीती बुधवार की रात बरनोटी में एक सूने पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां करीब 1.5 लाख की चाेरी को अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना पर पीड़ित अंचल कुमार ने बताया कि बीती रात घर में शादी होने के कारण घर के सभी सदस्य शादी के लिए पैलेस में गए थे। सुबह शादी की सभी रस्म पूरी होने बाद जब वह घर आए तो उन्हें इस चोरी के बारे में पता चला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल का मुआयना किया है।
उन्होंने बताया कि चोरी इस घटना को अंजाम देने वालों ने घर के गेट को लगे ताले को नही छुआ है। जबकि कमरों में लगे ताले सहित लोहे की अलमारी को तोड़ा है। और अलमारी में रखा हुआ कैश जो कि लोग शादी में शगुन के रूप में दे कर गए थे व और कुछ गहने अपने साथ ले गए है। जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख के लगभग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें