हीरानगर/रामकोट। पुलिस ने 7.84 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में श्मशान घाट क्षेत्र में गश्त कर रही टीम ने बाइक नंबर जेके 08 ई 5680 को रोका और चालक की तलाशी ली। इस दौरान उससे 6.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नरेंद्र सिंह लंगरयाल तहसील हीरानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, रामकोट पुलिस ने एक आरोपी को 1.7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चौकी प्रभारी रणवीर सिंह के नेतृत्व में गल्लक क्षेत्र में नाका लगाया था। इस बीच एक व्यक्ति पर संदेह होने पर उसे जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान उससे हेराेइन बरामद हुई। आरोपी दर्शन सिंह निवासी गल्लक को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है।