कठुआ। शहर से सटे मिडिल स्कूल चक रिज्जू में चोरों ने बाथरूमों में लगी टूटियां चोरी कर ली हैं। स्कूल में हुई चोरी की इस घटना का पता सोमवार को तब चला जब स्कूल को सफाई के लिए खोला गया। स्कूल से स्थानांतरित हुई मुख्य अध्यापिका सुषमा रानी ने बताया कि हालांकि उनका स्थानांतरण हाई स्कूल सैडा में हो चुका है, लेकिन अभी इस स्कूल का प्रभार किसी ने संभाला नहीं है। लिहाजा अभी तक स्कूल की सभी जिम्मेदारियां उन्हीं के पास हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अब स्कूल खुलने हैं, लिहाजा सोमवार को उन्होंने यहां साफ-सफाई के लिए स्कूल खुलवाया था। स्कूल में किचन के साथ बाथरूम के तालों को चोरों तोड़ा था, जिसमें किचन में तो कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बाथरूम में लगाई गई टूटियां चुरा ली हैं। उन्होंने बताया कि टूटियां निकालने के लिए चोरों में वहां लगी टाइलों और पाइप लाइन को भी तोड़ डाला है। इसकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों की दी गई है।