कठुआ। जिला पुलिस की एंटी ड्रग यूनिट ने 6.53 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे चक दराब खां के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र शशि कुमार निवासी चक दराब खां के रूप में हुई है। जिसे एंटी ड्रग यूनिट ने कार्रवाई के लिए कठुआ थाना पुलिस के हवाले किया है। संवाद