फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्करी का सरगना

विज्ञापन
कठुआ में गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। तीन माह से फरार नशा तस्कर गिरोह के सरगना को मंगलवार को जिला पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर कठुआ थाने में भुक्की की तस्करी के आरोप में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि हटली मोड़ पर पुलिस ने पांच मार्च को दो क्विंटल से अधिक भुक्की बरामद की थी। पुलिस छानबीन में जहां गाड़ी के चालक राजवीर को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान घाटी में नशा मुहैया करवाने वाले आरोपी इफ्तकार दास के अलावा खेप के मालिक हरपाल सिंह बलोची और बेटे कंवलप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को तुरंत हिरासत में था। लेकिन मुख्य आरोपी हरपाल सिंह बलोची पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों ने जम्मू-कश्मीर में भी कई जगहों पर दबिश दी। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी बेडियां पतन के इलाके में है। एंटी ड्रग यूनिट की टीम ने उसे एक काले रंग की स्कूटी पर जाते वक्त गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि हरपाल सिंह बलोची गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें