भड्डू गांव के मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जम्मू और विजयपुर की टीम के बीच 31 जनवरी को खेला जाएगा। आयोजक अरुण सियोतरा और अमित कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीम को स्थानीय और गणमान्य लोगों की ओर से नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। नितिन मस्की ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गेंदबाज और क्षेत्ररक्षण करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। संवाद