फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी के डिग्री कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी के डिग्री कॉलेज मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट 10 से
विज्ञापन

कठुआ/बनी। बनी के डिग्री कॉलेज मैदान में 10 जनवरी से भारत क्रिकेट क्लब द्वारा सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बीते सात वर्ष से लगातार क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसकी जानकारी भारत क्रिकेट क्लब के चेयरमैन हाफिज कुरेशी ने पत्रकार वार्ता के द्वारा जानकारी दी है। बताया कि पिछले वर्ष बनी तहसील के अलावा अन्य क्षेत्रों से 26 टीमों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि नौ जनवरी को एंट्री की अंतिम तिथि होगी। फाइनल प्रतियोगिता जीतने और हारने वाले टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में कोविड-19 की गाइडलाइन का भी ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें