कठुआ। जिला पुलिस लाइन के मैदान में कठुआ प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में कठुआ नाइट राइडर्स और फयूचर स्टार के बीच मैच खेला गया। इसमें कठुआ नाइट राइडर्स की टीम ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में कुल 180 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज रघु ने 68 और आदित्य ने 36 रन का योगदान दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए फयूचर स्टार की टीम मात्र 141 रनों पर ही सिमट गई। कठुआ टीम के गेंदबाज रघु ने 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया, जबकि मानित ने दो विकेट लिए। रघु को बेहतर बल्लेबाजी और गेेंदबाजी करने पर मैच आफ द मैच घोषित किया गया। मास्टर मोहन लाल द्वारा उन्हें ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। संवाद