जिले में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को जहां 182 लोग कोरोना संक्रमण से रिकवर हुए हैं वहीं 79 नए संक्रमित पाए गए हैं। राहत की बात है कि पिछले दो महीने से रोजाना आ रहे मौत के मामलों के बाद शुक्रवार को जिले में किसी की भी मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई है। वर्तमान में कठुआ में 748 सक्रिय संक्रमित हैं। जीएमसी कठुआ में 29 लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं, तो वहीं आईसीयू में छह लोग भर्ती हैं। यह छह लोग फिलहाल वेंटीलेटर पर भी नहीं हैं। परोल में पांच और एके गुप्ता अस्पताल में 28 लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। संवाद