फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गैस सिलिंडर फटने से दंपती घायल, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रोड गोविंदसर में रहने वाले दपंती गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला मंगलवार की रात 10 बजे के करीब का है। घर में खाना बनाते समय पांच किलोग्राम का गैस सिलिंडर अचानक फट गया। इस घटना में 38 वर्षीय शबीनाथ और उसकी 27 वर्षीय पत्नी जैस्मिन बिसरा निवासी दुमका झारखंड आग की चपेट में आकर झुलस गए। पड़ोसी प्रदीप कुमार ने बताया कि शबीनाथ 70 फीसदी तक झुलस गया है। इससे उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। जबकि उसकी पत्नी 27 फीसदी तक जली है। उन्होंने बताया कि शबीनाथ एक औद्योगिक इकाई में काम करता है और रेलवे मार्ग पर बनी कॉलोनी में रहता है। सूचना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें