कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पूर्व में संक्रमित पाए गए 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। मंगलवार को संक्रमित पाए गए 12 मामलों के बाद अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2627 हो गई है। इनमें से 2518 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब जिले में कोरोना के 75 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 31 लोगों की जान गई है।