कठुआ। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। उधर, पूर्व में संक्रमित पाए गए नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब 31 सक्रिय संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 2457 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 2366 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 31 लोगों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से गई है। जीएमसी कठुआ में चार संक्रमित उपचाराधीन हैं, जिनमें से एक आक्सीजन स्पोर्ट पर है।