कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। दो सप्ताह पहले तक जहां आंकड़े प्रतिदिन दस से भी कम हो गए थे, वहीं वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही पूर्व में संक्रमित पाए गए 8 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिले में कुल 2425 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2338 लोग निगेटिव हो चुके हैं। वहीं, वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के 56 सक्रिय मामलेे हैं।