जिले के दूरदराज इलाकों में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल चिंता का विषय बनता जा रहा है। बनी सब डिवीजन में अबतक 53 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 8 संक्रमित सोमवार को सामने आए हैं। ऐसे संक्रमित भी हैं, जिनका यात्रा इतिहास नहीं है। दूरदराज इलाकों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बनी सब डिवीजन में सोमवार को कांथल, सुरजन, सैली, एनएचपीसी कॉलोनी, चलोग, बनी और बाड़ी से संक्रमित मामले सामने आए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।