कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले फिर से डराने लगे हैं। पांच माह बाद कोरोना से जिले में एक और संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में दस नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। मरने वाली संक्रमित महिला कई बीमारियों से जूझ रही थी। शहर के वार्ड चार निवासी अस्सी वर्षीय महिला को 30 जून को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया था। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 167 पहुंच गया है। कोरोना के मामलों में भी कठुआ जिले में तेजी से उछाल सामने आया है। मंगलवार को 10 लोग संक्रमित पाया गए हैं। जिले में सक्रिय संक्रमित मामलों का आंकड़ा 37 पहुंच गया है। पूर्व में संक्रमित पाए गए दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।