रामकोट। धान जसदार के गवर्नमेंट हाई स्कूल में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं की अध्यक्षता में आयुष विभाग ने सोमवार को मेडिकल शिविर का आयोजन किया। आयुष विभाग के ग्राम संगठन अध्यक्ष महेंद्र मनकोटिया ने बताया कि पहले दिन 207 लोगों का जांच हुई और दवाइयां बांटी गईं। डॉ. मौसमी शर्मा ने शिविर में पहुंचे लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि लॉकडाउन के खत्म होते ही बहुत से लोग सरकार के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में हानि पहुंच सकती है। करोना संक्रमण ज्यादा भीड़ एकत्रित होने से जल्द फैल जाएगा। उन्होंने लोगों से बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और हमेशा मास्क पहने की अपील की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा, ग्राम संगठन के उपाध्यक्ष जोगिंदर कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद