फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रुपयों के लिए लगाने पड़ रहे बैंक के चक्कर, ग्राहक परेशान

Wed, 14 May 2025 01:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- फिक्स्ड डिपॉजिट अवधि पूरे हुए कई महीने बीते, मगर नहीं किया जा रहा भुगतान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। द जम्मू एंड कश्मीर स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड की कार्य प्रणाली के खिलाफ उपभोक्ताओं ने बिलावर में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी एडीसी बिलावर के कार्यालय में पहुंचे और उन्हें पेश आ रही समस्या के बारे में अधिकारी को बताया।
इस मौके पर मौजूद संबंधित बैंक के उपभोक्ताओं ने एडीसी विनय खोसला को बताया कि उन्होंने संबंधित बैंक में लाखों रुपए की राशि फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर जमा करवाई है। राशि की मैच्योरिटी पूरी होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा। उपभोक्ता केवल डोगरा, बबल खजूरिया, भूषण खजूरिया, राज बलोरिया, अशोक रियोथिया और अन्य लोगों ने कहा कि फिक्स्ड डिपॉजिट अवधि पूरे हुए कई महीने बीत गए। इसके बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा, जिसकी वजह से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने संबंधित बैंक पर आरोप लगाया कि वह पिछले कई महीनों से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने एडीसी से मांग की है कि जल्द से जल्द संबंधित बैंक को निर्देश देकर उनकी राशि उन्हें सौंपी जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। एडीसी ने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जम्मू एंड कश्मीर स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक की नई इकाई का गठन किया गया है। बिलावर शाखा में लगभग 40 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी एक करोड़ से अधिक राशि बैंक में जमा है। नई कमेटी के निर्देशानुसार सभी उपभोक्ताओं का केवाईसी किया जाएगा और 1 मई के बाद सभी उपभोक्ताओं को भुगतान कर दिया जाएगा।
- सुभाष शर्मा, शाखा प्रबंधक जम्मू एंड कश्मीर स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक बिलावर शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें