फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली

विज्ञापन
जनजागरण अभियान के तहत शहर के कॉलेज रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालते कांग्रेसी नेता। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के कॉलेज रोड से रोष रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार नारेबाजी की। रैली में शामिल पार्टी नेताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ जगह-जगह इस तरह से सरकार के खिलाफ अपने रोष का इजहार करें। जिला प्रधान पंकज डोगरा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस से शुरू हुए 15 दिवसीय जनजागरण अभियान के तहत सरकार द्वारा आम लोगों के साथ किए जा रहे छल को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें