महानपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत डिग्री कॉलेज में लिखित नारा प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन हुआ, जिसमें स्नातक के चौथे सेमेस्टर के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार कौल के निर्देशानुसार एनएसएस प्रोफेसर डॉ. सपना देवी की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्टाफ व विद्यार्थियों में देशभक्ति का दीपक जलाना है। इसके साथ हर नागरिक को उसके अधिकार और कर्तव्य के बारे में जागरूक करना है। प्रतियोगिता में साक्षी वलोरिया ने पहला, आरती देवी ने दूसरा और अनामिका रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने ई-सर्टिफिकेट देकर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि 15 अगस्त तक कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा भी फहराया जाएगा। इस मौके प्रो. बलविंदर सिंह भी उपस्थित रहे। संवाद