फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बेघर होने के डर से लोगों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिडको की ओर से भागथली को औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसको लेकर वहां रह रहे लोगों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बेघर होने के डर से स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम नाथ डोगरा और भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शरीफ के नेतृत्व में जिला उपायुक्त से मिला। इस दौरान प्रेम नाथ डोगरा ने बताया कि उक्त स्थान पर 150 के करीब परिवार कई दशकों से रह रहे हैं। कई लोगों ने वहां जमीनें भी खरीदी हैं। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन स्टेट लैंड है लेकिन उक्त लोगों के वहां बसने से पहले कोई उपाय किया जाता तो ठीक था। अब उक्त लोग पिछले लंबे अरसे से वहां रह रहे हैं तो सरकार का दायित्व बनता है कि उन लोगों के रहने का कोई इंतजाम किया जाए। डोगरा ने बताया कि उपायुक्त से अपील की गई है कि उक्त लोगों को बेघर करने की बजाय कोई रास्ता निकाला जाए। वहीं, चौधरी मोहम्मद शरीफ ने कहा कि तरफ मझली की जो जमीन फैक्टरी को अलॉट की गई है, वहां 70 वर्षों से उक्त लोग रह रहे हैं। एक-एक तिनका इकट्ठा कर उन्होंने अपना आशियाना बनाया और अब उन्हें वहां से निकाला जा रहा है। बताया कि सरकार ने वहां 50 लोगों को आवास योजना के तहत मकान बनाकर दिए, बिजली के कनेक्शन दिए गए और घरों में हर घर जल के तहत कनेक्शन दिए हैं। अब अचानक से उन्हें वहां से निकल जाने का फरमान सुना दिया, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि उक्त परिवार गरीब हैं। इनको न उजाड़ा जाए। अन्यथा इसका डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैणा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों से अपील की कि तरफ मंझली के इन गरीब लोगों को बेघर न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें