फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कॉलेज छात्रों ने किया अटल टिंकरिंग लैब का दौरा

Wed, 16 Apr 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लैब के दौरे पर पहुंचे गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री काॅलेज के छात्र व ​​शिक्षक। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने अटल कम्युनिटी डे के अवसर पर भारतीय विद्या मंदिर स्कूल, हीरानगर में स्थित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवा छात्रों के साथ ज्ञान, विचार और अनुभव साझा कर नवाचार और जिज्ञासा की संस्कृति को बढ़ावा दिया। कॉलेज ने अपनी इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के तत्वावधान में एटीएल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। नीति आयोग की अटल इनोवेशन मिशन पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों और स्कूली स्तर के नवाचार के बीच की खाई को पाटना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें