फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आदर्श आचार संहिता...सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थलों से हटाए राजनीतिक पोस्टर और बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके बाद शनिवार से आदर्श आचार संहिता में सख्ती और पहले निर्देशों पर अमल भी शुरू हो गया। प्रशासनिक टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे पोस्टर, होर्डिंग आदि को हटा दिया। शुक्रवार दोपहर विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही प्रशासनिक अमला इस तरह के पोस्टरों और होर्डिंग को चिन्हित करने में लगा था। चौक चौराहों से लेकर सरकारी इमारतों पर नगर परिषद की टीम पहुंची और शनिवार दोपहर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से दीवारों, खंभों पर लगे भाजपा, बसपा, कांग्रेस, आप समेत अन्य दलों के नेताओं, संभावित उम्मीदवारों के बैनर पोस्टर उतरवा दिए गए। कई स्थानों पर लगे होर्डिंग भी हटवा दिए गए। चुनावी माहौल बनाने के लिए लगाए गए पोस्टर-बैनरों को हटाए जाने का सिलसिला लगभग दो घंटे तक जारी रहा। दरअसल, विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में जुट गया है। चुनावी तारीखों का एलान होने के साथ ही अधिकारी आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। यह कार्रवाई मुखर्जी चौक से शुरू हुई और शहर के विभिन्न चौक चौराहों तक पहुंची।
..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें