कठुआ। एक सितंबर से जिले भर में स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू और सांस्कृतिक एवं समन्वय प्रकोष्ठ के निर्देशानुसार शुरू हुआ स्वच्छता पखवाड़ा रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन से समापन किया गया।
सांस्कृतिक एवं समन्वय प्रकोष्ठ जिला इकाई प्रभारी और नोडल अधिकारी मोनिका खोसला देखरेख और जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा को जिले के सभी 12 जोनल अधिकारियों अश्वनी कुमार, ऋषि टांगरी, सुनीता कुमारी, नरिंद्र कुमार, धरमिंदर सिंह, अजय कुमार, रणधीर सिंह, सरिता कुमारी, मीतू गुप्ता, चंचल रैना, कुसुमलता और मक्खन सिंह के सक्रिय सहयोग से अभियान को पूरा किया गया।
15 दिनों तक चले इस अभियान में विभिन्न गतिविधियों को स्थान दिया गया। इसमें स्वच्छता शपथ के साथ शुरू हुआ कार्यक्रमों में स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपने आंगन, समाज और पर्यावरण आदि को स्वच्छ रखने की शपथ ली। स्वच्छता के हर दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जैसे स्वच्छता जागरूकता दिवस, रैलियों हरियाली बढ़ाओ विषय पर स्कूलों में नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के कविता पाठ, लघु नाटक गतिविधियां का आयोजन कर स्कूल स्तर से लेकर जिला स्तर तक के विजेताओं की घोषणा भी की गई। समापन समारोह में जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने स्वच्छता पखवाड़े में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी की सराहना की। इस मौके पर उप-मुख्य शिक्षा अधिकारी चमन लाल और जिला शिक्षा योजना अधिकारी करमजीत सिंह ने अभियान के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला सांस्कृतिक एवं समन्वय प्रकोष्ठ इकाई टीम को बधाई दी।