स्वच्छ भारत अभियान के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों के साथ रैली के दौरान स्टाफ के सदस्यों ने भी लोगों को स्वच्छता का नारा दिया।
इसके साथ ही बच्चों ने लघु नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बारे में आर्था जंवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस मुहीम का हिस्सा बनकर उन्हें अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता का उनके जीवन में अहम रोल है और रैली के माध्यम से बच्चों ने यही बताने की कोशिश की है।
वहीं छात्र रमेश गुप्ता ने कहा कि रैली के साथ लघु नाटक के माध्यम से उन्होंने स्वच्छ भारत की तस्वीर पेश करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि आसपास का माहौल तभी साफ हो सकता है जब मन और पर्यावरण साफ हो। इसके लिए सभी को श्रम करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्यों ने भी हिस्सा लिया।