फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चा पिंड में श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। उच्चा पिंड पंचायत के वार्ड नंबर एक में 14 एफसी के तहत श्मशान घाट का काम शुरू किया गया। सरपंच पूरण चंद ने बताया कि जल्द ही श्मशान घाट बनकर तैयार होगा। इससे दो गांव की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि उच्चापिंड पंचायत के वार्ड नंबर 1 और भड्डू की आबादी लगभग 1000 के करीब है। लेकिन यहां कोई श्मशान घाट नहीं था। इसकी वजह से किसी के निधन पर अंतिम संस्कार खेत या फिर सड़क किनारे खाली जमीन पर करना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए ग्राम सभा में श्मशान घाट बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया। चार लाख की लागत से श्मशान घाट का निर्माण किया जा रहा है। जल्द चबूतरा और छत बनकर तैयार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें