फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने बोबिया में गोलाबारी से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बोबिया गांव में गोलाबारी प्रभावित लोगों से बुधवार को डीसी ओपी भगत ने मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने कहा कि सीमावर्ती लोगों को जो सहूलियतें मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा के 10 किलोमीटर दायरे के युवाओं के लिए विशेष भर्ती की घोषणा की गई है। यह जीरो लाइन पर रहने वाले लोगों के साथ भेदभाव है। गोलाबारी से प्रभावित गांवों के युवाओं को भर्ती में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भर्ती के लिए 10 किलोमीटर का दायरा तय करने से जीरो लाइन के नौजवानों को इसका नाम मात्र ही लाभ होगा। उन्होंने मांग की कि जीरो लाइन के पास बसने वाले 17 गांवों के युवाओं के लिए अलग से भर्ती कराई जाए। इस पर डीसी ने कहा कि इस विषय पर विचार किया जाएगा और हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें