फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपजिले के कई इलाकों में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रामकोट, छंला, नगरोटा, मांडली, फितर, बिलावर और अन्य कई इलाकों के चौक चौराहों पर लावारिस कुत्ते झुंडों में घूमते हैं, जिससे आने-जाने वालों को डर बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जब ये कुत्ते आपस में लड़ते-लड़ते बीच सड़क पर आ जाते हैं तो हादसे होने का खतरा बना रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन सवारों को होती है। कई बार कुत्तों के कारण दोपहिया वाहन सवार घायल हो चुके हैं। रात के समय तो कुत्ते दोपहिया वाहन चालकों के पीछेे भागते हैं। स्थानीय निवासी तिलक राज वर्मा, जुगल किशोर गुप्ता, करण सिंह, राजीव कुमार ने बताया कि बिलावर के बस अड्डे पर लावारिस कुत्तों का खौफ बना हुआ है। इनके कारण रात को बस अड्डे से गुजारना मुश्किल हो जाता है। कहा कि कई गांवों में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से समस्या हल करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें