रामकोट। कृषि विभाग की टीमों ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों का दौरा कर धान सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।
कृषि विभाग के नगरोटा गुजरू जोन के एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर वीरेंद्र गुप्ता, जूनियर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर राज कुमार, एईए संजीव कुमार ने पंचायत बरोटा, डेरली, उच्चापिंड का दौरा किया। कृषि अधिकारियों का कहना कि बारिश के कारण कई हेक्टर में धान की फसल को नुकसान हुआ, जिसका आकलन किया जा रहा है। जल्द रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। संवाद