हीरानगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवे और संपर्क मार्गों पर विभिन्न जगहों पर नाका लगाकर 28 वाहनों के चालान काटे। इनमें से 10 बाइक को जब्त भी किया गया।
डीटीआई कपिल मन्हास ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है। इसी के तहत विभिन्न जगहों पर नाके लगाकर नियमों के उल्लंघन पर चालान काटे गए, ताकि भविष्य में वह ऐसा न करें। उन्होंने बताया कि कुल 28 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, बिना लाइसेंस आदि के चालान हैं, जबकि बिना दस्तावेज के 10 दोपहिया वाहन जब्त किए गए।